फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक विधायक बंदर और कुत्तों से क्यों हो गए इतना चिंतित कि मंत्री जी को लिखना पड़ा पत्र

Thu, 20 Sep 2018 10:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
ताजमहल में विदेशी पर्यटक के पास बैठा बंदर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा में बंदरों का उत्पात और कुत्तों के काटने की घटनाओं को लेकर विधायक जगन प्रसाद गर्ग ने चिंता जाहिर की है। उन्होंने इस मामले में नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना को पत्र लिखकर शहर की समस्या से अवगत कराया है और इस समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।

विज्ञापन


विधायक  जगन गर्ग का कहना है कि सामान्यतौर पर पूरे शहर में उत्पाती बंदर हैं लेकिन कुछ ऐसे क्षेत्र हैं, जहां लोगों की जीना मुश्किल हो गया है। लोगों ने बंदरों की वजह से अपने घरों को जालियों से कवर कर दिया है। खासकर, लेडी लॉयल, एसएन मेडिकल कालेज, कलक्ट्रेट, कचहरी, ट्रेजरी, ताज महल और आसपास के क्षेत्रों में बंदरों का आतंक है। कई पर्यटकों पर हमला हो चुका है।

यही हाल आवारा कुत्तों का है। आए दिन शहर में कुत्तों द्वारा काटे जाने की घटनाएं हो रही हैं। जिला अस्पताल में प्रतिदिन कुत्ता काटने और बंदरों के हमले के 250 से 300 तक मरीज पहुंचते हैं। बंदरों की वजह से सरकारी विभागों में नुकसान हो रहा है। विधायक ने नगर विकास मंत्री से कहा कि इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान कराया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें