कागारौल। उच्च प्राथमिक विद्यालय औरंगपुर कंपोजिट में नए कक्षों के निर्माण व पुराने के जीर्णोद्धार के बाद सम्मान समारोह व वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि विधायक भगवान सिंह कुशवाह ने खंड शिक्षा अधिकारी खेरागढ़ की अनुपस्थिति पर कड़ी नाराजगी जताई। विधायक ने मंच से ही इसे अनुशासनहीनता बताते हुए विभागीय कार्रवाई कराने की बात कही। वहीं, कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने शिक्षा का अधिकार, सामाजिक मुद्दों व जागरूकता पर आधारित नाट्य प्रस्तुति दीं। विशिष्ट अतिथियों में चेयरमैन खेरागढ़ सुधीर गर्ग, उप शिक्षा निदेशक/प्राचार्य डायट अनिरुद्ध यादव, धर्मेंद्र कसाना जिलाध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ, ब्रजेश दीक्षित, डायट प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार वार्ष्णेय, प्रधानाचार्य राजीव शर्मा एवं बलवीर पचौरी शामिल रहे। संचालन शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सूरज शर्मा ने किया।