खेरागढ़। थाना क्षेत्र अंतर्गत नवाब बसई मार्ग पर देर रात गांव डूंगरवाला के समीप ओवरटेक करते समय ट्रैक्टर से टक्कर में बुजुर्ग, महिला और युवक घायल हो गए। हादसे के समय इकबाल (19) पुत्र भूरा एवं कल्लो (60) पत्नी सुखी निवासी दहतोरा थाना जगदीश पुरा आगरा ऑटो से गांव नवाब बसई धौलपुर राजस्थान रिश्तेदारी में शादी में शामिल होने जा रहे थे। हादसे में बुजुर्ग कल्लो एवं इकबाल दोनों घायल हो गए। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी खेरागढ़ पहुंचाया जहां से उन्हें एसएन आगरा रेफर कर दिया गया।