फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: विधायक ने स्वतंत्रता सेनानियों की मूर्तियों का किया अनावरण

Fri, 24 Jan 2025 09:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
बेवर में मूर्तियों का अनावरण करते क्षेत्रीय विधायक रामनरेश अग्निहोत्री।
विज्ञापन
बेवर। कस्बा के शहीद मंदिर में दो स्वतंत्रता सेनानियों की मूर्तियों का अनावरण क्षेत्रीय विधायक रामनरेश अग्निहोत्री ने किया। शुक्रवार को उन्होंने मूर्तियों का अनावरण करने के साथ माला पहनाई। कार्यक्रम में बढ़ी संख्या में मेला कमेटी के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


क्षेत्रीय विधायक रामनरेश अग्निहोत्री ने शहीद मंदिर पहुंचकर स्वतंत्रता सेनानी मुरारी लाल दुबे और सूबेदार आर्य की मूर्ति का अनावरण के साथ माल्यार्पण भी किया। विधायक ने कहा कि बेवर की भूमि को क्रांतिकारियों की भूमि से जाना जाता है। जहां पर सन् 1942 की आजादी की चिंगारी जलाते हुए तीन क्रांतिकारी पंडित जमुना प्रसाद त्रिपाठी, सीताराम गुप्ता और विद्यार्थी कृष्ण कुमार शहीद हो गए थे। जिनकी याद में शहीद मंदिर और शहीद स्मारक आज भी बना हुआ है। इसी शहीद मंदिर इन क्रांतिकारियों की मूर्तियों के अलावा क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानियों की मूर्तियां लगाई जा चुकी हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर मेला कमेटी के प्रबंधक राज त्रिपाठी, राधामोहन दीक्षित, राजीव गुप्ता, अरविंद आर्य, महेश चंद्र दुबे, सचिन दुबे, अमोल दुबे उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें