फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: न्याय मांगने आए किसान की झोली में भाजपा विधायक ने डाले 50 रुपये, आक्रोशित लोगों ने कर दिया हंगामा

Sun, 02 Oct 2022 06:05 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

किसान ने अपनी पीड़ा बताते हुए विधायक के सामने अपनी झोली फैला दी। वहीं विधायक ने उसकी समस्या को गंभीरता से लेने के बजाए अपनी जेब से पर्स निकालते हुए उसमें से 50 रुपये का नोट निकाला उसकी झोली में डाल दिया। 
विज्ञापन
किसान की झोली में रुपये डालते विधायक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के फतेहाबाद से भाजपा विधायक छोटे लाल वर्मा ने आज कुछ ऐसा काम किया, कि आक्रोशित जनता के तीखे विरोध का सामना करना पड़ गया। दरअसल लेनदेन के विवाद को सुलझवाने के लिए एक किसान न्याय की गुहार लेकर भाजपा विधायक के पास पहुंचा था। किसान ने विधायक के सामने अपनी समस्या बताते हुए झोली फैलाई तो विधायक ने उसकी झोली में 50 रुपये डाल दिए। 
विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक शमशाबाद में गांधी जयंती के अवसर पर प्रतिमा के अनावरण का कार्यक्रम था, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में फतेहाबाद विधानसभा से भाजपा विधायक छोटे लाल वर्मा पहुंचे थे। इस दौरान क्षेत्रीय किसान राजू वहां पहुंच गया। राजू ने बताया कि उसका कोल्ड स्टोरेज स्वामी से आलू के लेनदेन का विवाद चल रहा है।  कोल्ड स्टोरेज स्वामी भाजपा के पदाधिकारी भी हैं।

बताया गया है कि किसान ने अपनी पीड़ा बताते हुए विधायक के सामने अपनी झोली फैला दी। वहीं विधायक ने उसकी समस्या को गंभीरता से लेने के बजाए अपनी जेब से पर्स निकालते हुए उसमें से 50 रुपये का नोट निकाला और राजू की झोली में डाल दिया। विधायक की ये हरकत देख वहां मौजूद लोगों में आक्रोश फैल गया। इस हरकत के लिए विधायक को लोगों के विरोध का सामना भी करना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें