फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: विधायक पक्षालिका सिंह ने दिवंगत शिक्षामित्र को श्रद्धांजलि दीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बाह। जैतपुर के फतेहपुरा गांव में शिक्षामित्र दलवल सिंह भदौरिया उर्फ लाले भदौरिया (45) की 16 नवंबर की रात हृदयगति रुकने से जान चली गई थी। बाथरूम में पड़े मिले शिक्षामित्र के सिर और घुटने पर चोट के निशान मिलने पर जैतपुर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था।
विज्ञापन

बाह की विधायक पक्षालिका सिंह ने सोमवार को घर पर पहुंच कर दिवंगत शिक्षामित्र के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। पिता रामप्रताप सिंह ने उन्हें बताया कि बेटा दलवल सिंह सुजानपुरा के प्राथमिक विद्यालय में 20 साल से शिक्षामित्र था। उसने अपने पीछे पत्नी कमलेश, बेटे युवराज, नवनीत सिंह को छोड़ा है। विधायक ने परिवार को ढाढ़स बंधाया और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। इस दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख शिववीर सिंह भदौरिया, उदयभान सिंह प्रधान, भूपेन्द्र सिंह भदौरिया, सोनू प्रधान, रक्षपाल सिंह राठौड, लाखन सिंह प्रधान, सतीश भदौरिया, शैलेन्द्र सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें