जाजोली में सी सी मार्ग का लोकार्पण करते हुए विधायक चौधरी बाबूलाल
- फोटो : संवाद
फतेहपुर सीकरी। क्षेत्र के ग्राम जाजौली में सोमवार शाम सीसी रोड का लोकार्पण फतेहपुर सीकरी के भाजपा विधायक चौधरी बाबूलाल ने किया। ग्राम के मुख्य मार्ग से कुशवाह धर्मशाला तक करीब 135 मीटर लंबी सीसी सड़क का निर्माण 18 लाख रुपये की लागत से कराया गया है। इस दौरान विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाना सरकार की प्राथमिकता है। सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा होगी। बरसात के दौरान जलभराव व कीचड़ की समस्या से निजात मिलेगी। कार्यक्रम में डॉ. रामेश्वर चौधरी, गुड्डा फौजी, शिशु प्रधान, सत्येंद्र सिंह, रवि प्रकाश शर्मा, डब्बू सोलंकी आदि मौजूद रहे।