फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: जन्मदिन पर लगे विधायक के होर्डिंग्स फाड़े, बेटे ने दर्ज कराया केस; जांच में जुटी पुलिस

Thu, 07 Aug 2025 12:04 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा में जन्मदिन पर लगे विधायक डाॅ. जीएस धर्मेश के होर्डिंग्स किसी ने फाड़ दिए। मामले में विधायक के बेटे ने तहरीर दी है। पुलिस केस दर्ज मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में विधायक डॉ. जीएस धर्मेश को जन्मदिन पर बधाई देने के लिए सदर थाना क्षेत्र में जगह-जगह लगे होर्डिंग्स रात में अज्ञात लोगों ने फाड़ दिए। उनके बेटे ने थाने में नगला टेकचंद निवासी विनय व 4 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस जांच में लगी है।
विज्ञापन


डिफेंस एस्टेट फेज-1 बुंदूकटरा निवासी विवेक धर्मेश ने केस दर्ज कराया है। आरोप लगाया है कि 15 जुलाई को उनके पिता विधायक डॉ. जीएस धर्मेश का जन्मदिन था। इस खुशी में पार्टी समर्थकों ने मधुनगर चौराहे, भीम वाटिका, देवरी रोड व अन्य स्थानों पर बधाई देने के लिए होर्डिंग्स लगाए थे। होर्डिंग में उनके पिता के साथ भारतीय जनता पार्टी का नाम लिखा था। अज्ञात लोगों ने 15 जुलाई की रात में ही होर्डिंग्स फाड़ दिए।

विवेक धर्मेश का कहना है कि आसपास के लोगों से जानकारी करने पर पता चला कि नगला टेकचंद निवासी विनय ने 4 अन्य साथियों के साथ मिलकर होर्डिंग्स फाड़े हैं। जिससे उनके पिता की छवि पर खराब असर पड़ा है। पुलिस केस दर्ज कर जांच में लगी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-Uttarakhand Cloud Burst: आगरा से भेजी गई मदद...पांच विमानों में 13.5 टन राहत सामग्री, 114 जवान भी पहुंचे
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें