फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: विधायक ने 92 लेखपालों को नियुक्ति पत्र दिए

Wed, 10 Jul 2024 05:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक ने 92 लेखपालों को नियुक्ति पत्र दिए
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को विधायक भोगांव रामनरेश अग्निहोत्री ने 92 नवनियुक्त लेखपालों को नियुक्ति पत्र वितरति किए। कहा कि राजस्व के क्षेत्र में सबसे अहम भूमिका लेखपाल की होती है। भूमि संबंधित विवादों के साथ-साथ खसरा-खतौनी, पैमाइश सहित तमाम योजनाओं का लाभ क्षेत्रीय जनता को लेखपालों के माध्यम से ही मिलता है।
उन्होंने कहा कि गरीबों को न्याय दिलाने, बिना किसी भेदभाव के पात्रों को योजनाओं का लाभ प्रदान कराने की दिशा में कार्य करें। सरकार ने रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया है। लेखपालों की कमी से शासकीय कार्य बाधित होता था। लेखपालों की नियुक्ति के बाद राजस्व विभाग के कार्यों को गति मिलेगी। डीएम अविनाश कृष्ण सिंह ने कहा कि भूमि संबंधी प्रकरणों के साथ पड़ताल, ग्रामसभा की भूमि की रक्षा करने, पट्टों का आवंटन, आय-जाति-मूल निवास प्रमाण पत्र, निर्वाचन संबंधी कार्य, मतदाता सूची अपडेशन कार्य सहित बहुत कार्य करने हैं। पीड़ित व्यक्ति को न्याय दिलाने की दिशा में काम करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि तहसील मैनपुरी में 19, तहसील भोगांव में 32, तहसील करहल में 17, तहसील घिरोर और किशनी में नौ- नौ, तहसील कुरावली में छह लेखपालों की तैनाती की गई है। अपर जिलाधिकारी रामजी मिश्र, अपर जिलाधिकारी न्यायिक नवीन श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी अभिषेक कुमार, संध्या शर्मा, नीरज द्विवेदी, प्रसून कश्यप, सुप्रिया गुप्ता, राम नारायण, डिप्टी कलेक्टर गोपाल शर्मा के अलावा जिलाध्यक्ष राहुल चतुर्वेदी, पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद तोमर,वेद प्रकाश श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें