किरावली मलिकपुर से नगला सालिगा तक 2300मीटर सड़क का भूमिपूजन कर शिलान्यास करते विधायक चौधरी फोटो
- फोटो : Archive
किरावली। फतेहपुर सीकरी के भाजपा विधायक चौधरी बाबूलाल ने शुक्रवार को मलिकपुर से नगला सालिगा तक नए मार्ग के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। लोक निर्माण विभाग की ओर से बनाए जा रहे 2.300 किलोमीटर लंबे मार्ग पर करीब 01 करोड़ 64 लाख रुपये की लागत आएगी।
शुक्रवार को ग्राम मलिकपुर में आयोजित भव्य समारोह के दौरान विधायक चौधरी बाबूलाल ने विधि-विधान से भूमि पूजन कर और फीता काटकर कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने विधायक और डॉ. रामेश्वर सिंह चौधरी का साफा बांधकर और माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक चौधरी बाबूलाल ने कहा, मलिकपुर से नगला सालिगा तक इस मार्ग का निर्माण क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। इस सड़क के बन जाने से दर्जनों गांवों के लोगों का आवागमन सुगम होगा और उन्हें कीचड़ व जलभराव जैसी समस्याओं से निजात मिलेगी। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख अछनेरा महाराज सिंह, घूरेलाल आर्य, उदय सिंह प्रमुख मौजूद रहे। संवाद