बाह। चित्राहाट में कैला देवी के दर्शन कर बोलेरो से लौट रहा इटावा के इकदिल क्षेत्र का परिवार हादसे का शिकार हुआ था। जिसमें 5 की दर्दनाक मौत हुई थी। अलख दुबे ने डीएम के सामने पीडब्ल्यूडी की लापरवाही का मामला उठाया, जिसका संज्ञान लेते हुए उन्होंने सुरक्षा प्रबंध किए जाने के निर्देश दिए। अलख दुबे के नेतृत्व में ग्रामीणों ने स्पीड ब्रेकर बनाए जाने, दुर्घटना के संकेतक लगाए जाने, सड़क किनारे के पेड़ों पर रेडियम की पट्टी लगाए जाने आदि की मांग उठाई। इकदिल इटावा के नगला वर गांव के पूर्व फौजी कामता प्रसाद, उनका बेटा देवेन्द्र, देवेन्द्र की पत्नी सीमा, दूसरे बेटे नीरज की पुत्री आराध्या, औरैया के प्रतापपुर का भांजा अभिनव की दर्दनाक मौत हो गई थी। सुरक्षा प्रबंध होते तो हादसे को टाला जा सकता था। डीएम ने मामले का संज्ञान लिया और लोक निर्माण विभाग को सुरक्षा प्रबंध किए जाने के निर्देश दिए।