फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मिजोरम के राज्यपाल पहुंचे आगरा, बेटी-दामाद से की मुलाकात; प्रशासन रहा सतर्क

Mon, 10 Nov 2025 09:13 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

मिजोरम के राज्यपाल जनरल वीके सिंह निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आगरा आए। उनके आगरा भ्रमण के दौरान पुलिस और प्रशासन सतर्क रहा।
विज्ञापन
मिजोरम के राज्यपाल जनरल डॉ. वीके सिंह (सेवानिवृत्त) - फोटो : X @PTI_News
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं मिजोरम के राज्यपाल जनरल डॉ. वीके सिंह (सेवानिवृत्त) रविवार को आगरा आए। वह कैंट स्थित अपनी बेटी और दामाद के घर पहुंचे। शाम 5 बजे गाजियाबाद के लिए रवाना हो गए। इस दौरान पुलिस और प्रशासन सतर्क रहा।
विज्ञापन


आगरा कैंट स्थित अकबर रोड पर बिग्रेडियर संग्राम सिंह कटोच का घर है। बिग्रेडियर संग्राम सिंह मिजोरम के राज्यपाल व पूर्व केंद्रीय मंत्री जनरल डॉ.वीके सिंह के दामाद हैं। बेटी के घर उन्होंने अपने पारिवारिक मित्रों व रिश्तेदारों से मुलाकात की।

एक निजी कार्यक्रम भी आयोजित हुआ। डॉ. वीके सिंह के आगरा आगमन पर एडीएम प्रशासन सहित कई अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। वसंत कुंज, नई दिल्ली से डॉ. वीके सिंह सड़क मार्ग से दोपहर करीब 12 बजे आगरा पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें