कासगंज। किसानों ने दिल्ली व यूपी के प्रशासन और पुलिस की निंदा की है। किसान नेताओं ने साफ ऐलान किया है कि किसानों पर किसी तरह की बर्बरता की तो किसानों का आंदोलन और तेज होगा और किसान दिल्ली पहुंचेंगे।
गढ़ी हरनाठेर में किसान पंचायत को संबोधित करते हुए किसान नेता कुलदीप पांडे ने कहा कि 26 जनवरी को दिल्ली में पुलिस व संघ के लोगों ने किसान आंदोलन के खिलाफ साजिश की।
लाल किला पर झंडा किसी ने लगाया और आरोप तमाम किसान नेताओं पर मढ़ दिए गए। मुकदमों का सहारा लेकर प्रशासन और पुलिस किसानों पर आंदोलन खत्म करने का दबाव बना रही है, लेकिन यह नहीं होगा। दिल्ली और यूपी पुलिस इन मुकदमों की विवेचना भी निष्पक्ष नहीं करेगी। इस दौरान किसान संगठनों से जुड़े किसान नेता आदर्श मिश्रा, विक्की ठाकुर, अनिल यादव, ठाकुर श्यामवीर सिंह चौहान, शैलेष यादव, सुरेश चंद्र बघेल, जगत प्रसाद, अमर सिंह चौहान, अमर पाल सिंह, श्रीपाल यादव, सुधीर मिश्रा, राहुल पाठक, लिलेंद्र सिंह, रैताश सिंह, अमित पाठक, अनीश खां, ध्रुव मिश्रा, अनिल यादव, सुनील पाराशर, करन यादव, दुरबीन सिंह, अमर सिंह राजपूत आदि मौजूद रहे।