फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रहस्यमयी आग- गुत्थी सुलझाने को सक्रिय की गई एसओजी टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। क्षेत्र के गांव रायपुर में तीन सगे भाईयों के घर में लगने वाली रहस्यमयी आग की गुत्थी सुलझी नहीं है। नाइट वीजन कैमरों से छेड़छाड़ के बाद प्रशासन का रुख सख्त हुआ है। नई तकनीक के इंटरनेट से संचालित सीसीटीवी कैमरे फिर से स्थापित किए जाएंगे। वहीं, पुलिस ने एसओजी टीम को रहस्यमयी आग की गुत्थी सुलझाने के लिए सक्रिय किया गया है।
विज्ञापन

रायपुर गांव में नवरात्र के समय से कन्हई लाल, रूम सिंह और विजेंद्र के घर में रहस्यमयी तरीके से आग लग रही है। आग लगने का कोई कारण स्पष्ट नहीं है। प्रशासन के स्तर से नाइट वीजन कैमरे इस गुत्थी को सुलझाने के लिए लगाए गए थे। इन कैमरों से छेड़छाड़ की गई। अब पुलिस प्रशासन को किसी शरारती व्यक्ति के सक्रिय होने की आशंका है। ऐसी स्थिति में जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने नई तकनीकि के इंटरनेट से संचालित कैमरे लगाने के निर्देश दिए हैं। जिसकी अलग से मॉनीटरिंग की जाएगी। वहीं एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे ने एसओजी टीम को इस गुत्थी को सुलझाने के लिए सक्रिय किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें