फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

University: किसी के पिता का नाम गलत, तो किसी के नंबर ही गायब, आगरा विवि की अंकतालिकोओं को देख चौंके विद्यार्थी

Sun, 28 Aug 2022 08:00 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा विश्वविद्यालय के सुधार के दावे फेल हो गए हैं। नए सत्र की अंकतालिका में भी बड़ी गड़बड़ी देखने को मिल रही है। अंकतालिका में किसी के पिता का नाम गलत है, तो किसी के नंबर ही गायब कर दिए गए हैं।
 
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के नए सत्र की अंकतालिका बनाने में भी लापरवाही बरती गई। नए सत्र की अंकतालिकाओं में पिता-माता के नाम में गलतियां हैं। विषयों के अंक दर्ज नहीं किए। अनुपस्थित दिखा दिया है। ऐसी करीब 5,000 छात्र-छात्राओं की अंकतालिका में गड़बड़ी मिली है।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय ने बीते एक महीने में 2021-22 सत्र की स्नातक और परास्नातक के 50 से अधिक विषयों के परिणाम जारी किए हैं। इनमें भी पहले की सत्र की तरह अंकतालिका बनाने में गलतियां की गई हैं। अंकतालिका में एमडब्ल्यू (मार्क अवैटिंग) और आरडी (रिजल्ट डिफॉल्ट) दर्ज कर दिया है। वेबसाइट से अंकतालिका निकालने के बाद छात्र इन्हें ठीक कराने के लिए हेल्प डेस्क पर प्रार्थनापत्र जमा कर रहे हैं। परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश का कहना है कि अंकतालिकाओं में एमडब्ल्यू, आरडी की शिकायतें मिली हैं। इस पर एजेंसी से जवाब-तलब किया है।

मां-पिता दोनों के नाम गलत 

मथुरा के विजय सिंह ने बताया कि उन्होंने बीएसए कॉलेज मथुरा से बीए अंतिम वर्ष इसी साल उत्तीर्ण की है। इसमें पिता बच्चू सिंह की स्पेलिंग गलत है। मां भूदेवी के स्थान पर रामा देवी कर दिया है। दो बार प्रार्थनापत्र जमा कर चुके हैं।

रिजल्ट डिफॉल्ट बता दिया

लोहामंडी के विजय ने बताया कि बीए फाइनल में उसे एक विषय में अनुपस्थित दर्शाते हुए रिजल्ट डिफॉल्ट दिखा दिया है। प्रार्थनापत्र देने पर भी अंकतालिका दुरुस्त नहीं की है। बीएड की काउंसिलिंग में भी शामिल होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें