फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: स्वगणना फॉर्म में हो गई गलती? घर बैठे ऐसे कर सकेंगे सुधार, 21 मई तक खुला रहेगा पोर्टल

Mon, 11 May 2026 11:36 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

स्वगणना फॉर्म में गलती होने पर नागरिक घर बैठे संशोधन कर सकेंगे, इसके लिए स्वगणना आईडी जरूरी होगी। आगरा में अब तक 5896 लोग स्वगणना करा चुके हैं और 22 मई से डोर-टू-डोर सत्यापन शुरू होगा।
विज्ञापन
स्व गणना
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वगणना फॉर्म भरने में गलती हो जाए, तो घबराएं नहीं। घर बैठे गलती सुधारने का मौका मिलेगा। सिर्फ आपके पास स्वगणना आईडी नंबर होना चाहिए। जिसके माध्यम से प्रगणक आपके फॉर्म में संशोधन कर सकेंगे। जिले में पिछले चार दिन में 5896 नागरिक स्वगणना करा चुके हैं।
विज्ञापन

स्वगणना के लिए 21 मई तक ऑनलाइन पोर्टल खुला रहेगा। रविवार को सर्किट हाउस में मीडिया कर्मियों की स्वगणना की गई। मास्टर ट्रेनर अजय कुमार शर्मा ने बताया कि स्वगणना फॉर्म सिर्फ घर का मुखिया के नाम से भरा जाएगा। फॉर्म में घर का फर्श, छत, दीवार से लेकर मोटर-कार और इंटरनेट साधन का ब्योरा सहित कुल 33 सवालों के जवाब देने होंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यदि परिवार का कोई अन्य सदस्य स्वगणना फॉर्म भरता है, तो वह मुखिया के नाम से भर सकता है। स्वगणना के लिए मोबाइल नंबर अनिवार्य है। नंबर पर आए ओटीपी से ही 33 सवालों का फॉर्म खुलता है। एडीएम वित्त एवं जनगणना नोडल अधिकारी शुभांगी शुक्ला ने बताया कि 22 मई से जनगणना के तहत डोर-टू-डोर सर्वे शुरू होगा। 10 हजार से अधिक प्रगणक और सुपरवाइजर घर जाकर स्वगणना फॉर्म में भरी सूचनाओं का सत्यापन करेंगे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें