फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। महिला सुरक्षा और सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए रविवार को मिशन शक्ति और एंटी रोमियो टीम ने महिलाओं को जागरूक किया। मिशन शक्ति टीम की प्रभारी शिवानी आर्या ने महिलाओं को वूमेन पावर लाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, साइबर हेल्पलाइन 1930, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, अग्निशमन सेवा 101 तथा एंबुलेंस सेवा 102 और 108 के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही उन्हें महिला हेल्प डेस्क की कार्यप्रणाली और मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना तथा रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष आदि सरकारी योजनाओं के बारे में बताया गया। इस दौरान महिला उपनिरीक्षक नीतल चौधरी, सिपाही काजल शर्मा, श्वेता, अनुराधा और राजकला आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें