मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को किया जागरूक
पिनाहट। थाना मनसुखपुरा पुलिस की मिशन शक्ति टीम ने रविवार को ग्राम श्यामलाल का पुरा में महिलाओं को उनकी सुरक्षा, अधिकारों एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। पुलिस टीम ने महिलाओं को हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से बताया। साइबर टीम ने महिलाओं को ऑनलाइन धोखाधड़ी, फर्जी लिंक, ओटीपी शेयर करने के जोखिम एवं साइबर अपराध से बचाव के उपायों के बारे में जागरूक किया। पुलिस अधिकारियों ने किसी भी आपात स्थिति में हेल्पलाइन नंबरों का तत्काल उपयोग करने की अपील की। संवाद