फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहल: आज डीएम से सीधे ‘हक की बात’ करेंगी महिलाएं एवं बालिकाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मिशन शक्ति अभियान के तहत शासन ने महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए एक नई पहल शुरू की है। इस पहल के तहत बुधवार को महिलाएं और किशोरी जनपद के जिलाधिकारी से सीधे ‘हक की बात’ कर सकेंगी । इसके लिए सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक पारस्परिक संवाद का आयोजन किया जाएगा। उनके द्वारा रखी जाने वाली समस्या का निराकरण भी होगा।
विज्ञापन

प्रोबेशन अधिकारी ओम प्रकाश यादव का कहना है कि जिलाधिकारी से सीधे हक़ की बात करने के लिए जिलों में वेबिनार, डेडिकेटेड फोन लाइन, वीडियो कांफ्रेंसिंग आदि माध्यमों का प्रयोग किया जाएगा । महिलाएं व बच्चे या उनकी ओर से कोई भी घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, शारीरिक और मानसिक शोषण, लैंगिक असमानता, बाल विवाह, बाल श्रम, भिक्षावृत्ति, यौन शोषण, हिंसा व छेड़छाड़ आदि मुद्दों पर बात करने के साथ ही इससे निपटने का सुझाव भी जिलाधिकारी के सामने रख सकते हैं। इस माह की थीम- ‘मानसिक स्वास्थ्य तथा मनोसामाजिक मुद्दों से सुरक्षा और सपोर्ट’ तय की गयी है । महिला कल्याण विभाग द्वारा मिशन शक्ति के तहत बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के साथ संयुक्त कार्ययोजना बनाकर इसे चलाया जा रहा है ।
विज्ञापन

इन असुरक्षित स्थानों की भी दे सकतीं हैं सूचना :
- विद्यालय के पास शराब की दुकान
- विद्यालय के समय आसपास असामाजिक तत्वों का जमावड़ा
- किसी घर में महिला या बच्चे के साथ किसी प्रकार की हिंसा होना
- आने-जाने वाले रास्ते में लाइट न होने से अंधेरे में असुरक्षित माहौल
- विद्यालय में चहारदीवारी, शौचालय, भेदभाव रहित वातावरण का न होना
- घरों में शौचालय की व्यवस्था का न होना
इन नंबरों पर किया जा सकता है संपर्क
जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह मोबाइल नंबर-9454417516
प्रोबेशन अधिकारी ओम प्रकाश यादव मोबाइल नंबर-7081202228
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें