फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अत्याचार के खिलाफ महिलाएं उठाएं आवाज: एडीजी

विज्ञापन
विज्ञापन
करहल। ‘मिशन शक्ति अभियान’ के तहत रविवार को एडीजी आगरा जोन अजय आनंद ने महिलाओं से अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाने की बात कही। भरोसा दिलाया कि जुर्म के खिलाफ उठाए गए उनके हर कदम पर पुलिस साथ देगी। किसी भी शिकायत को लेकर हेल्पलाइन नंबर आदि के संबंध में भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन

रविवार को एडीजी करहल में आयोजित मिशन शक्ति अभियान कार्यक्रम में शामिल हुए। थाने में मौजूद महिलाओं और छात्राओं से उन्होंने अत्याचार के खिलाफ आवाज बुलंद किए जाने की बात कही। एसपी अजय कुमार पांडेय ने कहा कि बातों को मामूली समझकर चुप न बैठें। कभी कभी हम जिन बातों को छोटा समझकर चुप बैठ जाते हैं, वह आगामी भविष्य में घातक साबित होती हैं। अपराध की प्रकृत्ति को पहचाने और विरोध करना सीखें। एएसपी मधुवन कुमार, एसडीएम रतन वर्मा, सीओ करहल अशोक कुमार, सीओ सिटी अभय नारायण राय, आरआई राजीव राय आदि मौजूद रहे।
कोई परेशान करेगा तो पुलिस देंगे सूचना
एडीजी अजय आनंद ने कार्यक्रम के दौरान मौजूद महिलाओं और छात्राओं से सवाल जवाब भी किए। उन्होंने पूछा कि यदि आप को कुछ लोग घेर लेते हैं, तब इस दशा में आप सबसे पहले क्या करेंगी। कुछ महिलाओं ने 112 नंबर पर सूचना दिए जाने की बात कही। इस पर एडीजी ने इसे बेहतर विकल्प बताते हुए सराहना की। सवाल और जबाव के बीच नौ महिलाओं व छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

बालिका सुरक्षा की दिलाई गई शपथ
मैनपुरी। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के तहत रविवार को करहल रोड स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को बालिका सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। ‘मिशन शक्ति अभियान’ के तहत ऑनलाइन कार्यक्रम भी हुआ।
प्राचार्य डॉ. पुष्पा कश्यप ने महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा व सम्मान के विषय में प्रकाश डालते हुए बाल विवाह अधिनियम, पास्को एक्ट, कन्या भ्रूण हत्या, महिला सुरक्षा अधिनियम, घरेलू हिंसा तथा शासन से प्राप्त महिला हेल्पलाइन नंबर से संबंधित विभिन्न जानकारियां प्रदान कीं। डॉ. जयप्रकाश यादव, नोडल अधिकारी डॉ. राम बाबू, शिवनंदन सिंह यादव, अरुण कुमार, कौशल गुप्ता, शिवम संखवार, अमित कुमार, निहंग मिश्रा, तान्या, अमित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें