फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन शक्ति अभियान : छात्राओं को किया गया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहाबाद। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत शुक्रवार को थाना क्षेत्र निबोहरा स्थित जेडीएम इंटर कॉलेज पुराभगतू निबोहरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सहायक पुलिस आयुक्त शमशाबाद अमीशा ने की।
विज्ञापन

एसीपी अमीशा ने छात्राओं को गुड टच और बैड टच के बारे में जागरूक करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की परेशानी या शिकायत होने पर छात्राएं कॉलेज में स्थापित शिकायत पेटिका में अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं। उन्होंने बताया कि शासन ने महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए अनेक हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। इनमें 1090 वीमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 112 आपातकालीन सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तथा 1930 साइबर हेल्पलाइन नंबर प्रमुख हैं। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक निबोहरा जसहित विद्यालय के शिक्षकगण एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें