फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन 2027: भाजपा ने कसी कमर, मंडल से बूथ तक पदाधिकारियों का होगा सत्यापन; संगठन से इनकी होगी छुट्टी

Wed, 02 Sep 2026 10:15 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

विधानसभा चुनाव 2027 से पहले भाजपा ने आगरा में मंडल से बूथ स्तर तक पदाधिकारियों की सक्रियता का सत्यापन शुरू कर दिया है। प्रदेश नेतृत्व ने तीन दिन में रिपोर्ट मांगी है, जिसके बाद निष्क्रिय पदाधिकारियों को संगठन की जिम्मेदारियों से हटाया जा सकता है।
विज्ञापन
भाजपा कार्यालय में सत्यापन से जुड़े दस्तावेज के बंडल तैयार करते पार्टी कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में आगामी विधानसभा चुनावों की आहट के बीच भारतीय जनता पार्टी ने अपनी सांगठनिक मशीनरी को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए बड़ा राजनीतिक दांव चल दिया है। प्रदेश नेतृत्व के सख्त निर्देशों के बाद आगरा में ऑपरेशन सत्यापन शुरू कर दिया गया है, जिसके तहत मंडल से लेकर बूथ स्तर तक के हर पदाधिकारी की धरातल पर सक्रियता जांची जाएगी। पार्टी आलाकमान द्वारा महज तीन दिन के भीतर रिपोर्ट तलब किए जाने से साफ है कि चुनाव से पहले निष्क्रिय चेहरों की छुट्टी तय है और केवल सक्रिय व समर्पित योद्धाओं के हाथों में ही चुनावी कमान सौंपी जाएगी।
विज्ञापन


मंगलवार को अवधपुरी स्थित मंगलम मैरिज हॉल में भाजपा आगरा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता के नेतृत्व में मंडल कार्यसमिति सत्यापन एवं प्रवासी योजना की बैठक हुई। उन्होंने कहा कि भाजपा का राष्ट्रीय नेतृत्व हो या बूथ अध्यक्ष, सभी राष्ट्र प्रथम की सोच और सेवा-समर्पण भाव से काम करते हैं। विधायक डॉ. जीएस धर्मेश ने कार्यकर्ताओं से आपसी तालमेल बैठाकर समाज से सीधा संवाद कायम करने और चुनावी मोड में जुटने की अपील की।

निवर्तमान महानगर अध्यक्ष भानु महाजन, ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष हेमेंद्र शर्मा व पूर्व अध्यक्ष गामा दुबे ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान यादवेंद्र प्रताप सिंह, अरुण पाराशर, डॉ. पार्थ सारथी शर्मा, निर्मला दीक्षित, हेमंत भोजवानी, महेश शर्मा, विकास भारद्वाज, अनिल सारस्वत आदि मौजूद रहे। वहीं, जयपुर हाउस स्थित जिला भाजपा कार्यालय में दिनभर पदाधिकारियों के बंडल तैयार कर सत्यापन के लिए जिम्मेदार नेताओं को भेजने का दौर चलता रहा। जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया ने कहा कि तीन दिन के भीतर सत्यापन कर जानकारी पार्टी मुख्यालय भेजने के लिए सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें