सहावर। कस्बा के नई बस्ती मोहल्ला से एक बुजुर्ग महिला लापता हो गई। बेटे की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की है। नई बस्ती निवासी राकेश के मुताबिक उसकी मां हरदेवी आयु 70 वर्ष मंगलवार को सुबह आठ बजे घर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर दवा लाने की बोल कर गई थी। जब वह देर शाम तक घर वापस नहीं आई। तो सभी परिजन को चिंता होने लगी। देर रात तक ढूंढने का प्रयास करने लगे। परिजनों ने रिश्तेदारों और कस्बे में काफी तलाश किया। लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई। संवाद