कासगंज। सोरोंजी क्षेत्र में बुधवार को बवंडर के दौरान खलीलपुर नगला नाई में ट्रांसफार्मर गिर जाने तथा चार विद्युत खंभों के टूट जाने से 19 गांव की आपूर्ति बाधित हो गई। यह आपूर्ति बृहस्पतिवार को भी बहाल नहीं हो सकी। इससे इन ग्रामों के ग्रामीणों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही है।
सोरों क्षेत्र में बुधवार को दोपहर के समय बवंडर आने से काफी नुकसान हुआ। जगह-जगह पेड़ टूटकर गिर गए। ग्राम पंचायत खलीलपुर के नगला नाई में एक ट्रांसफार्मर व तीन विद्युत पोल टूटकर गिर गए। ग्राम पंचायत हिमायूंपुर के मजरा जगवतपुर में खंबा टूटकर गिर गया।
इससे खलीलपुर, नगला नाई, जगवतपुर, नगरिया, फतेहपुर, फरीदनगर, ब्रह्मपुरी, तोलकपुर, घटियारी, करुआवारा, भूतलनगला, आनंदीपुर, पटकिया, लाले नगला, काशी नगला, तारापुर, मिर्जापुर, बाजनगर, सुजावली, गुलाबगढ़ी, रायपुर पटना, टिंबरपुर में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इसे विभाग अभी तक बहाल नहीं कर सका है। इससे ग्रामीणों के सामने काफी दिक्कतें हैं। जेई मुकेश कुमार ने बताया कि एस्टीमेट बनवाया जा रहा है। जल्द ही नए पोल लगाकर बिजली आपूर्ति को बहाल किया जाएगा। ट्रांसफार्मर की भी मरम्मत कराई जाएगी।