24 घंटे बाद मिली बाह के रुदमुली गांव से लापता सुखदेवी
बाह। घर से लापता हुई महिला 24 घंटे बाद मिलने पर परिजन ने राहत की सांस ली है। रविवार को बाह के रुदमुली गांव से सुखदेवी लापता हो गई थी। दिन भर की तलाश के बाद पति अमर सिंह बघेल ने बाह थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। मिशन शक्ति की टीम ने सुखदेवी को 24 घंंटे बाद फतेहाबाद के बन्ना तारौली गांव से बरामद कर लिया है। महिला ने पुलिस को बताया कि वह रास्ता भटक गई थी। पुलिस ने सुखदेवी को परिजन के साथ भेज दिया।