फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार की जीत: छह महीने पहले युवती ने छोड़ दिया था घर, प्रेमी संग बसाई नई दुनिया; कोर्ट ने सुनाया ये फैसला

Mon, 06 Jul 2026 11:37 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद से छह महीने पहले लापता हुई युवती मध्य प्रदेश के बागेश्वर धाम में अपने प्रेमी के साथ शादी कर रह रही मिली। नई सिम से किए गए एक फोन कॉल के आधार पर पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर दोनों को बरामद किया, जिसके बाद कोर्ट में युवती ने पति के साथ रहने की इच्छा जताई।
विज्ञापन
महिला और युवक सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के थाना रसूलपुर के मोढ़ा इलाके से पिछले छह महीने से लापता एक युवती को ढूंढने में रसूलपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बागेश्वर धाम से युवती को सकुशल बरामद किया। युवती वहां अपने प्रेमी के साथ शादी रचाकर दांपत्य जीवन बिता रही थी। इस गुमशुदगी को सुलझाने के लिए पुलिस टीम ने छह महीनों में करीब 3 हजार किलोमीटर की खाक छान चुकी थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर अब AI की नजर: रॉन्ग साइड चलाते ही कंट्रोल रूम को मिलेगा अलर्ट, हादसों पर लगेगी लगाम


दरअसल, 21 जनवरी को युवती के लापता होने पर परिजन ने रसूलपुर थाने में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। तत्कालीन एसएसपी सौरभ दीक्षित ने इसकी जिम्मेदारी एसआई अलका रानी को सौंपी। पुलिस लगातार बंद आ रहे मोबाइल नंबरों के बीच सर्विलांस कर्मी गोपाल की मदद से एक सुराग तक पहुंची। पता चला कि युवक का मामा युवती को ग्वालियर छोड़ आया था, जहां से प्रेमी उसे अपने साथ ले गया। दोनों ने 22 जनवरी को उज्जैन के एक मंदिर में शादी की और अपने मोबाइल बंद कर बागेश्वर धाम आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  बारिश में बिलों से बाहर निकले सांप: कदम-कदम पर खतरा, सर्पदंश से युवती की मौत; ये इंजेक्शन बचाएगा जान


यहां युवक एक होटल में काम करने लगा। इस बीच, युवक ने छह महीने पहले खरीदी एक नई सिम से अपने एक परिचित को फोन लगा दिया। पुलिस ने उस परिचित को पहले से ही रडार पर ले रखा था, जिसने सख्ती बरतने पर सच उगल दिया। लोकेशन ट्रेस होते ही एसआई अलका रानी की टीम ने 2 जुलाई को बागेश्वर धाम के होटल में दबिश देकर युवक को पकड़ा और युवती को बरामद कर लिया। कोर्ट में मजिस्ट्रेट के समक्ष हुए बयानों में बालिग युवती ने मर्जी से शादी करने और पति के साथ ही रहने की जिद की, जिसके बाद कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर पुलिस ने युवती को उसके प्रेमी के ही सुपुर्द कर दिया।

ये भी पढ़ें -   UP: रिटेल चेन स्टोर में बिक रहा था घटिया साबूदाना, जांच में खुलासा; कोर्ट ने लगाया 1.15 लाख का जुर्माना

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें