फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: चाचा ने चुरा ली मासूम भतीजी...सीसीटीवी में दिखा ऐसा दृश्य, चौंक गए घरवाले

Tue, 02 Sep 2025 09:15 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

डेढ़ वर्ष की लापता बच्ची को उसके चाचा ने ही चोरी कर लिया। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन सुराग नहीं लग सका। सीसीटीवी की मदद से पुलिस ने बच्ची को खोज निकाला। 
विज्ञापन
सीसीटीवी की फुटेज देखती पुलिस। (फाइल फोटो सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के एत्मादपुर थाना क्षेत्र के गांव रघुवंश पुरा से सोमवार को डेढ़ वर्षीय बच्ची लापता हो गई। इससे गांव में सनसनी मच गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन की मदद से बच्ची को उसके चाचा की ससुराल से खोजकर घरवालों के सुपुर्द कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सोमवार की शाम करीब 7:30 बजे छलेसर के गांव रघुवंश पूरा के रामनिवास ने बेटी के लापता होने की सूचना थाने में दी थी। पुलिस ने एक्सप्रेसवे के 80 से अधिक कैमरे चेक किए। इसमें बच्ची को उसका चाचा ले जाता दिखा। जिसकी मोबाइल की लोकेशन पर बच्ची को चाचा की ससुराल राजा मंडी से खोज निकाला गया। आरोपी चाचा बच्ची को नशे में अपनी ससुराल में छोड़ आया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें