फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: खेत पर बाजरा लेने गई किशोरी लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। ढोलना के ग्राम इखोना से खेत पर बाजरा लेने गई किशोरी लापता हो गई। पुलिस उप महानिरीक्षक के आदेश पर किशोरी के अपहरण का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

ग्राम इखौना निवासी संजना (15) पुत्री बाबू सिंह 2 नवंबर को सुबह 11 बजे खेत पर बाजरा लेने के लिए गई थी। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। जब किशोरी देर सांय तक वापस नहीं आई तो परिजन को उसकी चिंता हुई। परिजन उसे तलाश करने खेत पर गए, लेकिन किशोरी वहां नहीं मिली। इसके बाद उसकी गांव में तलाश की गई, लेकिन कोई पता नहीं चला। रिश्तेदारी में जानकारी करने पर उसके बारे में पता न चलने पर परिजन परेशान हो गए। परिजन को उसके साथ अनहोनी की आशंका सताने लगी। जब मामले की शिकायत पुलिस से की गई तो पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद किशोरी के पिता ने रजिस्ट्री के माध्यम से पुलिस उप महानिरीक्षक को प्रार्थना पत्र भेजा। पुलिस उप महानिरीक्षक ने मामले को संज्ञान में लेते हुए ढोलना पुलिस को मामला दर्ज करने के आदेश दिए। इसके बाद पुलिस ने किशोरी के अपहरण होने का मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें