फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका को जन्मदिन पर प्रेमी ने गिफ्ट में दिया मोबाइल, घर पहुंची पुलिस, जानिए आखिर क्या है मामला

Fri, 27 Nov 2020 12:21 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • एसपी सिटी की मोबाइल रिकवरी सेल ने किया बरामद 
  • मोबाइल ऑन होते ही घर पहुंची पुलिस 
विज्ञापन
mobile phone demo - फोटो : pexels.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना शाहगंज क्षेत्र में सड़क पर मिले महंगे मोबाइल को स्कूल संचालक ने अपनी गर्लफ्रेंड को गिफ्ट कर दिया। सर्विलांस पर मोबाइल की लोकेशन आने पर पुलिस ने संबंधित नंबर पर फोन किया। आशंकित युवती ने स्कूल संचालक के साथ पुलिस से संपर्क किया। स्कूल संचालक ने माफी मांगी और मोबाइल लौटा दिया। 
विज्ञापन



यह मोबाइल छह महीने पहले शाहगंज में क्षेत्र में हादसे में घायल एक युवक का था। हादसे के बाद लोगों उसे अस्पताल पहुंचाया, इसी बीच मोबाइल कहीं गिर गया। युवक ने मोबाइल के गुम होने की रिपोर्ट दर्ज करा दी। यह मोबाइल लोहामंडी क्षेत्र के स्कूल संचालक को मिला।

ये भी पढ़ें-  पत्नी फेसबुक-व्हाट्सएप पर व्यस्त, पति का बिगड़ा मिजाज, थाने पहुंची शिकायत
विज्ञापन


उन्होंने गर्लफ्रेंड को जन्मदिन पर गिफ्ट कर दिया। पुलिस ने मोबाइल को सर्विलांस पर लगा रखा था। मोबाइल के चालू होते ही सर्विलांस पर नंबर आ गया। पुलिस ने युवती को फोन कर पूछा कि यह मोबाइल कैसे मिला? इसकी रिपोर्ट दर्ज है। 
विज्ञापन

युवती ने स्कूल संचालक को खरीखोटी सुनाई। स्कूल संचालक के साथ थाने पहुंची और मोबाइल लौटाया। आगे से सड़क पर मिले मोबाइल का प्रयोग नहीं करने के बारे में बताया। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि मोबाइल युवक को दिला दिया गया है। 


मोबाइल ऑन होते ही घर पहुंची पुलिस 
ताजगंज क्षेत्र के एक युवक का मोबाइल चार महीने पहले मॉल में गिर गया था। फोन की कीमत तकरीबन 30 हजार रुपये थी। एक कंपनी के प्रतिनिधि को मोबाइल मिला तो उसने प्रेमिका को गिफ्ट कर दिया। युवती ने फोन चालू किया तो सर्विलांस पर नंबर आ गया।


युवती ने बताया कि मोबाइल दोस्त ने गिफ्ट किया है। बिल दोस्त पर है। पुलिस युवक के घर पहुंची। बिल मांगा तो युवक नहीं दिखा सका। पुलिस ने मोबाइल कब्जे में ले लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें