फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुराः लापता युवक की हत्या, खेत में शव मिलने से सनसनी

Sun, 22 Sep 2019 10:58 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
खेत में युवक का शव मिलने के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा जनपद के बलदेव के पटलौनी गांव में कल शाम से लापता युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। परिजन युवक की शाम से तलाश कर रहे थे। हत्याकांड के बाद गांव में पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बताया गया है कि सैलखेड़ा का युवक मोहन सिंह पुत्र कालीचरन कल शाम को घर से निकला था। रविवार सुबह उसका शव बलदेव के पटलौनी गांव में एक खेत में देखा गया। युवक की हत्या की खबर पूरे गांव में फैल गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचित किया।

हत्या की खबर के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई। सूत्र बताते हैं कि युवक को गला घोंटकर मारा गया है। हत्या के कारणों का फिलहाल कोई पता नहीं लग सका है। पुलिस सभी पहलुओं पर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें