फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता वृद्घ का शव नहर में मिलने से सनसनी, तीन दिन पहले मिले थे कपड़े

Sun, 15 Mar 2020 04:20 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
फिरोजाबाद जनपद के थाना जसराना क्षेत्र के गांव नगला वदिकन निवासी वृद्घ का शव थाना दन्नाहार क्षेत्र के जवांपुर पुल के पास नहर में मिला है। वृद्घ का शव मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने मैनपुरी पोस्टमार्टमगृह के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


विदित हो कि बृहस्पतिवार की देर सायं अज्ञात हमलावरों ने नगला वदिकन निवासी सोवरन सिंह की लाठी से पीट-पीटकर हत्या करने के बाद उनका शव नहर में फेंक दिया था। शुक्रवार की सुबह खेत में मृतक की पेंट, चप्पल के साथ खून से सना डंडा एवं भारी मात्रा में खून मिला था। नहर का पानी कम कराने के बाद भी शनिवार को वृद्घ का शव नल मिलने पर पुलिस एवं ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई थी। 

ग्रामीणों ने शनिवार को झाड़ियों में भी शव को तलाशने का प्रयास किया था। वहीं रविवार की सुबह थाना दन्नहार मैनपुरी क्षेत्र में शव होने की सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने सोवरन सिंह के रुप में शव की शिनाख्त की तो परिवार में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन


मृतक के पुत्र ओमवीर सिंह की तहरीर पर पुलिस ने पहले ही अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का अभियोग दर्ज कर चुकी है। कोतवाल गिरीश चंद्र ने बताया शव दन्नाहार थाना क्षेत्र के जवांपुर पुल के पास मिला है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।      
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें