फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दगाबाज निकला पति: 24 साल तक महिला के साथ रहा, दो बच्चों का पिता बना और फिर एक दिन रोता हुआ सबको छोड़ गया

Sat, 12 Aug 2023 09:02 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, जसराना (फिरोजाबाद)

सार

महिला ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में नगला घनी निवासी पप्पू ड्राइवर पर धोखा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह पप्पू ड्राइवर के साथ पिछले 24 सालों से पत्नी के रूप में रह रही है। महिला का कहना है कि पिछले तीन माह से पप्पू अचानक गायब हो गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के थाना जसराना क्षेत्र निवासी महिला ने एक व्यक्ति पर 24 वर्ष तक पति-पत्नी के रूप में साथ रहने के बाद धोखा देने का आरोप लगाया है। महिला ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को पूरे मामले से अवगत कराया तो एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन

कस्बा जसराना निवासी महिला ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में नगला घनी निवासी पप्पू ड्राइवर पर धोखा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह पप्पू ड्राइवर के साथ पिछले 24 सालों से पत्नी के रूप में रह रही है। महिला का कहना है कि पप्पू ड्राइवर के साथ रहने से उसके दो बच्चे हैं। पिछले तीन माह से पप्पू अचानक गायब हो गया है। वहीं ट्रैक्टर की किस्त चुकाने के नाम पर वह डेढ़ लाख रुपये भी ले गया है। अब उसका फोन नहीं उठा रहा है।
विज्ञापन

महिला ने कहा उसके सामने बच्चों की परवरिश का संकट खड़ा हो गया है। महिला ने कहा कि पुलिस द्वारा उसकी कोई भी सुनवाई नहीं की गई है। एसएसपी ने थाना पुलिस को तुरंत मामला दर्ज कार्रवाई करने के निर्देश दिए। थाना प्रभारी महेश सिंह ने बताया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर महिला की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें