फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नहर में मिला युवक का शव, परिजनों में मचा कोहराम; पुलिस जांच में जुटी

Tue, 13 Jan 2026 11:08 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा टर्मिनल में युवक का शव मिला। सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।  
 
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के मलपुरा थाना क्षेत्र के नगला बसुआ स्थित टर्मिनल में मंगलवार सुबह एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। नहर में शव उतराता देख ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। शव को नहर से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन



ग्रामीणों द्वारा मृतक की पहचान आदित्य कुशवाहा उर्फ (28) पुत्र घूरेलाल, निवासी सहारा सराय, किरावली के रूप में की गई। मृतक के बड़े भाई वीरेंद्र ने बताया कि आदित्य अविवाहित था और स्नातक (ग्रेजुएट)था। परिजनों के अनुसार आदित्य रविवार शाम से अचानक घर से गायब था। परिजन उसकी लगातार तलाश कर रहे थे, लेकिन मंगलवार सुबह नहर में उसका शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया।पुलिस ने मौके पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए आगरा भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें