फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: लापता हुए भाई-बहन घर वापस लौटे

Wed, 24 Apr 2024 06:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
लापता हुए भाई बहन घर वापस लौटे
विज्ञापन



बेवर। सोमवार की सुबह से लापता हुए भाई-बहन मंगलवार की रात सकुशल मिल गए। पूछने पर बताया कि वह लोग पलवल गए थे। पुलिस ने बुधवार को मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान के लिए पेश किया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी भाई बहन सोमवार की सुबह घर से स्कूल जाने की बात कह कर निकले थे। इसके बाद दोनों घर वापस नहीं लौटै। कुछ देर इंतजार करने के बाद परिजन ने उनकी तलाश शुरू की। लेकिन काफी खोजबीन करने के बाद भी जब उनके बारे में कोई जानकारी नहीं हुई तो परिजन ने अनहोनी की आशंका व्यक्त करते हुए थाने में सूचना दी थी। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस दोनों की तलाश में जुटी थी। इस बीच मंगलवार की देर रात भाई बहन बस स्टैंड के पास मिल गए। पुलिस भाई बहन को थाने लेकर गई और पूछताछ की। किशोरी ने बताया कि वह अपने भाई को साथ लेकर पलवल गई थी। किशोरी ने पुलिस को और भी कई जानकारी दी। इसके बाद बुधवार को पुलिस ने भाई-बहन को न्यायालय में पेश किया। प्रभारी निरीक्षक महाराज सिंह भाटी ने बताया कि न्यायालय में दर्ज कराए गए बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें