आगरा के सदर क्षेत्र से 7 सितंबर से लापता युवती ने मां को फोन कर बंगलूरू ले जाने और उसके साथ गलत काम किए जाने की जानकारी देने का आरोप लगाया। बातचीत के दौरान फोन कट गया और उसके बाद संपर्क नहीं हो सका; पिता ने बेटी की सहेली पर शक जताया है और पुलिस तलाश में जुटी है।
आगरा के सदर क्षेत्र की एक युवती 7 सितंबर से लापता है। परिजन से अंतिम बार बात में उसने खुद को बहलाकर बंगलूरू ले जाने और गलत काम कराने की जानकारी दी। पिता ने बेटी की सहेली पर शक जताया है। पुलिस युवती की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
सदर के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उनकी बेटी 7 सितंबर को घर से गई थी। इसके बाद नहीं लौटी। रात में उसकी मां ने मोबाइल पर बात की तो बेटी ने रोते हुए बताया कि कुछ लोग उसे बहलाकर बंगलूरू ले आए हैं।
उससे गलत काम कराया जा रहा है। परिवार ने हर संभव जगह बेटी की तलाश की पर उसका कुछ पता नहीं चला। बेटी की मरियम नाम की लड़की से दोस्ती थी। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि पुलिस युवती की तलाश में लगी है।