फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा के तूफान से मिस यूनिवर्स ग्रेट ब्रिटेन भी टेंशन में, फेसबुक पर लिखी ये पोस्ट

Mon, 07 May 2018 04:21 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
मिस यूनिवर्स ग्रेट ब्रिटेन एन्ना मारिया ब्रूडजी(फाइल फोटो)
विज्ञापन
आगरा में दो मई को आए तूफान से हुई तबाही के लोग सहम हुए हैं। इस आपदा के बाद देश ही नहीं बल्कि विदेश में रहने वाले लोग भी टेंशन में आ गए हैं। इनमें मिस यूनिवर्स ग्रेट ब्रिटेन एन्ना मारिया ब्रूडजी भी शामिल हैं। 
विज्ञापन


एन्ना मारिया ने अपने फेसबुक अकाउंट से पोस्ट कर पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने लिखा है ‘मैं आशा करती हूं कि भारत खासकर आगरा में रहने वाले मेरे दोस्त इस भयानक तूफान में सुरक्षित होंगे’। 

उन्होंने इस पोस्ट में फतेहाबाद रोड स्थित शीरोज हैंगआउट कैफे के संस्थापक आलोक दीक्षित को भी टैग किया है। भारत में रहने वाले उनके दोस्त और प्रशंसकों ने अपनी सलामती की खबर पोस्ट पर कॉमेंट के माध्यम से उन तक पहुंचाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

2017 में आईं थीं आगरा

एन्ना मारिया का फेसबुक पोस्ट
एन्ना मारिया 2017 में 25 सितंबर को आगरा आईं थीं। यहां उन्होंने शीरोज हैंगआउट कैफे में तेजाब हमले की पीड़िता महिलाओं से मुलाकात की थी। साथ ही ताजमहल का दीदार किया था। उन्होंने ताज की खुबसूरती की काफी तारीफ की थी। 
 
शीरोज हैंगआउट में भारतीय परंपरा अनुसार हुए स्वागत से वो यहां के लोगों की कायल हो गईं थीं। उन्होंने यहां से जाने के बाद इस बात को भी अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट के माध्यम से साझा किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें