फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिस कासगंज प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों ने लिया ऑडिशन में हिस्सा

विज्ञापन
कासगंज में मिस कासगंज के ऑडिशन देने के लिए पहुंचे प्रतिभागी - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। इनरव्हील क्लब ऑफ कासगंज सिटी के द्वारा आयोजित की जाने वाली मिस कासगंज 2020 प्रतियोगिता के लिए शुक्रवार को प्रतिभागियों का ऑडिशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। ऑडिशन में अच्छी संख्या में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। 25 प्रतिभागियों का चयन किया गया। जिनके लिए 7 जनवरी से ग्रूमिंग क्लासेज दी जाएंगी।
विज्ञापन

ऑडिशन कार्यक्रम का आयोजन श्रीमती शारदा देवी जौहरी डिग्री कॉलेज में आयोजित किया गया। इस ऑडिशन में निर्णायक मंडल ने प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन किया। ऑडिशन के दौरान प्रतिभागियों ने अपने हुनर का बेहतर प्रस्तुतिकरण किया। चयन प्रतिस्पर्धा में हर प्रतिभागी अपना बेहतर प्रस्तुतिकरण देने में जुटा था। 10 जनवरी को मिस कासगंज का चयन किया जाएगा।
निर्णायक मंडल में रूबी माहेश्वरी, लक्ष्मी गर्ग, रिचा अग्रवाल, सौम्या अग्रवाल, रिंकी गुप्ता ने प्रतिभागियों का चयन किया और प्रतियोगिता के नियमों के बारे में जानकारी दी। बताया गया कि तीन राउंड से गुजरने के बाद विनर के रूप में मिस कासगंज का चुनाव होगा। इस दौरान पूनम माहेश्वरी, कविता गोयल, रीना अग्रवाल, अनु गुप्ता, अर्चना गुप्ता, पूनम खटोड़, विधू चौधरी, गरिमा माहेश्वरी, सीमा गुप्ता, वंदना बिड़ला, मयूरी अग्रवाल, रश्मि द्विवेदी, संगीता आदि क्लब सदस्याएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें