फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती पूर्वा एक्सप्रेस से गायब हुई दो वर्षीय बच्ची

विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। चलती ट्रेन से मंगलवार रात एक दो साल की बच्ची गायब हो गई। जिसकी सूचना से पूरे रेल महकमे में हड़कंप मच गया। बच्ची के पिता ने अलीगढ़ राजकीय रेलवे पुलिस में तहरीर दी। जिस पर इटावा परिक्षेत्र से लेकर टूंडला से अलीगढ़ तक बच्ची को खोजा गया। बाद में इटावा के पास अच्छलदा रेलवे स्टेशन के समीप बच्ची का शव बरामद हुआ है।
विज्ञापन

हावड़ा से नई दिल्ली जा रही पूर्वा एक्सप्रेस में पश्चिम बंगाल कोलकाता निवासी शेर खान अपने परिवार के साथ मथुरा के लिए आ रहे थे। कानपुर स्टेशन आने पर उनकी आंख लग गई। जब ट्रेन टूंडला स्टेशनों से निकली तब उनकी आंख खुली। इस बीच उन्होंने पाया कि उनकी दो पुत्रियों में से एक दो वर्षीय पुत्री कासिफा कोच से गायब थी।
उन्होंने ट्रेन में बच्ची को खोजा, परंतु वह कहीं नहीं मिली। उन्होंने अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर उतरकर राजकीय रेलवे पुलिस में बच्ची के गायब होने की शिकायत दर्ज कराई। अलीगढ़ से लेकर इटावा तक राजकीय रेलवे पुलिस को अलर्ट कर दिया गया और बच्ची को खोजने के निर्देश दिए गए। टूंडला में जीआरपी की टीम ने चुल्हावली से लेकर चमरौला रेलवे ट्रैक से बच्ची के गिरने की आशंका पर चेकिंग की गई। इस बीच इटावा राजकीय रेलवे पुलिस द्वारा रेलवे ट्रैक की चेकिंग के दौरान बच्ची का शव अच्छल्दा रेलवे स्टेशन के समीप पाया गया। जिस पर बच्ची के परिजनों को सूचना देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

- ट्रेन से गायब बच्ची की सूचना पर स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरों एवं टूंडला परिक्षेत्र के रेल ट्रैक को चेक किया गया था। इस बीच लापता बच्ची का शव इटावा क्षेत्र अछल्दा में रेल लाइन किनारे मिला है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। - मुकेश कुमार, चार्ज थाना प्रभारी, जीआरपी, टूंडला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें