फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj: 200 रुपये का लालच देकर किशोरी संग किया गंदा काम, दर्ज हुई एफआईआर 

Tue, 31 May 2022 12:14 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

किशोरी को बातों के जाल में फसाने के बाद गांव के ही युवक ने उसे 200 रुपये के लालच दिया। इसके बाद उसे मक्का के खेत में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज में पटियाली के सिकंदरपुर क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी को 200 रुपये का लालच देकर उसे मक्का के खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


क्षेत्र के गांव की 12 वर्षीय किशोरी को गांव के ही दिनेश ने 200 रुपये का लालच देकर उसे अपने साथ चलने को कहा। किशोरी लालच में आकर उसके साथ चली गई। आरोपी उसे गांव के बाहर मक्का के खेत में ले गया। वहां उसे धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद किशोरी रोती हुई अपने घर पहुंची। परिजन ने किशोरी से पूछताछ की तो किशोरी ने अपने साथ हुई पूरी घटना परिजन को बताई। 

गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही पुलिस 

परिजन किशोरी को साथ लेकर थाना पहुंचे। जहां पुलिस को किशोरी के साथ हुई घटना की जानकारी दी। परिजनों के द्वारा आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी गई। पुलिस ने तहरीर के अनुसार आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि परिजन की तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीड़ित किशोरी का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है। आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिशें दे रही हैं, शीघ्र ही उसकी गिरफ्तारी की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें