फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिका से दुष्कर्म का मामला: तीन परिवार घर छोड़कर फरार, हालत में हुआ सुधार, गांव में तनाव

Wed, 26 May 2021 10:08 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

सार

मालूम हो कि टीवी देखने के बहाने से बालिका से दुष्कर्म किया गया। आरोपी युवक पर दुष्कर्म, पॉक्सो और जानलेवा हमले की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर किया गया है। 
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा जनपद में थाना गोवर्धन क्षेत्र के एक गांव में सात साल की बालिका के साथ युवक द्वारा दुष्कर्म की घटना के बाद से तनाव है। पुलिस की दबिश व ग्रामीणों का गुस्सा देख आरोपी उसके ताऊ व चाचा का परिवार गांव छोड़कर फरार हो गया। एसओजी, फॉरेंसिक टीम और थाना पुलिस लगातार दबिश दे रही है। सर्विलांस टीम भी आरोपितों की तलाश में जुटी हुई है। तनाव को देख गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। 

विज्ञापन


मालूम हो कि टीवी देखने के बहाने से बालिका से दुष्कर्म किया गया। आरोपी युवक पर दुष्कर्म, पॉक्सो और जानलेवा हमले की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर किया गया है। थाना की पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि कहीं इस घटना में किसी और की भी भूमिका तो नहीं। पुलिस द्वारा सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। एसपी देहात ने बताया कि मौके से साक्ष्य एकत्र कर लिए गए हैं, ताकि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जा सके।

फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए
बालिका से दुष्कर्म की सूचना पर फॉरेंसिक टीम गांव में पहुंच गई। एसएसपी ने वारदात की जांच के लिए फोरेंसिक टीम को मौके पर भेजा। फोरेंसिक टीम ने कई अहम साक्ष्य जुटाए हैं। टीम ने घटनास्थल ताऊ के मकान के कमरे से कपड़े कब्जे में लिए हैं। बताया जा रहा है कि कपड़ों पर खून लगा हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बालिका की तबियत ठीक
बालिका की तबियत अब ठीक है। उसे जिला अस्पताल भिजवा कर मेडिकल कराया जा रहा है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।  -श्रीशचंद, एसपी देहात

ये भी पढ़ें- आगरा कोरोना वायरस: 26 नए मरीज मिले, सात मौतें और दर्ज, 387 पहुंचा मृतकों का आंकड़ा

ये भी पढ़ें:  मथुरा में दरिंदगी: छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, मासूम की हालत देखकर मां हुई बेसुध
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें