फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगराः पांच साल की बालिका से दुष्कर्म, चीख सुनकर आए परिजन, भाग निकला आरोपी

Sat, 06 Feb 2021 10:27 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा में थाना ताजगंज क्षेत्र में पांच साल की बालिका से शनिवार शाम को एक युवक ने दुष्कर्म किया। युवक और बालिका के पिता एक ही मकान में किराये पर रहते हैं। आरोपी बालिका को टाफी दिलाने के बहाने अपने घर में ले गया था। शौचालय में उसको बंद करके हरकत की। बच्ची की चीख सुनकर परिजन आ गए। इस पर आरोपी घर से भाग निकला। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने बालिका को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही थी। 

विज्ञापन


सीओ सदर राजीव कुमार ने बताया कि पीड़ित बालिका के पिता किराये पर रहते हैं। जिस मकान में किराये पर रहते हैं, वह तीन मंजिला है। भूतल पर आरोपी जूता कारीगर राधे अपनी मां के साथ रह रहा था। पहली मंजिल पर मकान मालिक का परिवार, जबकि दूसरी मंजिल पर पीड़ित परिवार रहता है। राधे की उम्र 32 साल है। चार साल पहले उसे पत्नी छोड़कर चली गई थी। 

आरोप के मुताबिक, शनिवार शाम को पांच बजे बालिका मकान मालिक के घर टीवी देखने जा रही थी। तभी सीढ़ियों पर आरोपी मिल गया। वह बालिका को टॉफी का लालच देकर अपने घर में ले गया। उसे शौचालय में बंद कर दुष्कर्म किया। बालिका रोने लगी। वह चीखने लगी। आवाज सुनकर घरवाले आ गए। वह तलाशते हुए आरोपी के घर में शौचालय की तरफ पहुंच गए। यह देखकर आरोपी राधे उसको छोड़कर भाग गया। घर में चीखपुकार मचने पर लोग जुट गए। 
विज्ञापन


घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही थी। बालिका को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें