फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj: दवा लेने गई एएनएम की छात्रा को बनाया बंधक, चार दिन तक दरिंदगी करता रहा अस्पताल का कैशियर

Sun, 02 Oct 2022 05:26 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

पीड़ित छात्रा अस्पताल में दवा लेने के लिए गई थी। वहां गेट पर मिले कैशियर ने उसे दवा के नाम पर नशीला पाउडर खिला दिया, इसके बाद छात्रा को अपने घर ले गया। लगातार चार दिन तक आरोपी ने छात्रा के साथ दरिंदगी की।
 
विज्ञापन
rape demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज में एएनएम छात्रा से दरंदिगी का मामला सामने आया है। दवा लेने गई एएनएम की छात्रा को बंधक बनाकर मिशन अस्पताल के कैशियर ने चार दिन तक लगातार दुष्कर्म किया। आरोपी इलाज के लिए दिखाने का बहाना बनाकर आगरा में उसे छोड़कर भाग गया।  पुलिस कैशियर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है। 

विज्ञापन

 
एटा के मारहरा क्षेत्र की एक छात्रा नदरई गेट स्थित मिशन अस्पताल में एएनएम प्रथम वर्ष में पढ़ रही है। छात्रा को 21 सितंबर को बुखार आ गया। वह बुखार की दवा लेने के लिए अपने घर से अस्पताल गई। गेट पर उसे अस्पताल का कैशियर अनुपम मिल गया। बुखार की दवा के नाम पर उसने खाने के लिए छात्रा को पाउडर दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद वह उसे अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। 

ये भी पढ़ें - Taj Mahal: दुकानें बचाने के लिए दुकानदारों ने किया विरोध प्रदर्शन, केंद्रीय राज्यमंत्री मिले व्यवसायी

बहाने से ले गया था आगरा 

छात्रा का कहना है कि वह लगातार चार दिन तक उसे पाउडर खिलाकर दुष्कर्म करता रहा। 25 सितंबर को वह छात्रा को आगरा दिखाने की कह कर ले गया। इसके बाद वह उसे आगरा में वॉटर वर्क्स चौराहे पर छोड़कर भाग गया। छात्रा किसी तरह से अपने घर पहुंची और अपने परिजनों को मामले की जानकारी दी। परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को मामले की तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

मामले की जानकारी देते हुए कोतवाली प्रभारी सिद्घार्थ सिंह तोमर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - UP: फिरोजाबाद जेल में बंद कैदी को प्राइवेट पार्ट से छेड़छाड़ पड़ी भारी, आफत में पड़ गई जान

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें