फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: भाजपा नेता के कारोबारी बेटे को अगवा करने की कोशिश, बदमाशों ने तमंचे की बट से किया घायल

Sat, 15 Jan 2022 12:09 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा के कैलाशपुरी मार्ग पर कार सवार बदमाशों ने इलेक्ट्रॉनिक कारोबारी को अगवा करने की कोशिश की। विरोध पर बदमाशों ने तमंचे की बट से प्रहार कर कारोबारी को घायल कर दिया। 
विज्ञापन
घायल कारोबारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में कैलाशपुरी मार्ग पर गुरुवार रात को नौ बजे भाजपा के नेता व वरिष्ठ अधिवक्ता के इलेक्ट्रॉनिक कारोबारी बेटे के अपहरण की कोशिश की गई। दो बदमाशों ने उन्हें कार में ले जाने का प्रयास किया। कारोबारी के विरोध करने पर तमंचे की बट से सिर और हाथ में प्रहार किए। वो लहूलुहान हो गए। इसके बावजूद उन्होंने साहस दिखाया। राहगीरों के जुटने पर बदमाश अपनी कार से भाग गए। घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।

विज्ञापन

भाजपा नेता महेंद्र कुमार गोयल कैलाशपुरी मार्ग के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि घर में ही बेटे सचिन गोयल का गोयल एंड कंपनी के नाम से इलेक्ट्रॉनिक का शोरूम है। पहली मंजिल पर परिवार रहता है। नाती पर्व गोयल का बृहस्पतिवार को जन्मदिन था। सचिन आइसक्रीम लेने इनोवा से घर के पास ही मधु आईसक्रीम की फैक्टरी तक गए थे। कार को खड़ी करने के बाद वो बाहर निकल ही रहा था कि दो बदमाश आ गए। 
तमंचे की बट से किए प्रहार
एक बदमाश कार के अंदर आ गया, जबकि दूसरा उनकी तरफ आकर धक्का देने लगा। सचिन ने विरोध किया। इस पर बदमाशों ने हथियार निकाल लिए। इसके बाद बट से सिर और हाथ पर प्रहार किए। सचिन ने कार का गेट पकड़ लिया। उसे बंद नहीं होने दिया। बदमाश उनके सिर पर ताबड़तोड़ प्रहार करते रहे। मगर, सचिन ने हार नहीं मानी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उसने शोर मचा दिया। इस पर लोग जुट गए। यह देखकर बदमाश भाग गए। वह पास ही खड़ी स्कार्पियो में बैठकर चले गए। सूचना पर परिवार के लोग आ गए। उन्होंने सचिन को देहली गेट स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इस पर बंधक बनाने का प्रयास और मारपीट की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया।

दहशत में परिवार 
महेंद्र कुमार गोयल ने बताया कि वह आगरा एडवोकेट एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष हैं। विश्व हिंदू परिषद में उत्तर प्रदेश के सचिव भी रहे हैं। भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष भी थे। घटना से परिवार डरा हुआ है। उनका कहना है कि बेटे सचिन का अपहरण मेव गैंग करना चाहता था। मगर, संयोग से वो बच गया। 

फुटेज में एक स्कार्पियो गाड़ी आई है। इस पर दिल्ली का नंबर है। पुलिस फुटेज की मदद से कार की तलाश कर रही है। पहले पुलिस मुकदमा दर्ज नहीं करना चाहती थी। मगर, थाने पर अधिवक्ता जुट गए। तब पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद जांच करने चौकी प्रभारी भी आए।

कहीं मकान का विवाद तो नहीं
थाना हरीपर्वत के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला मारपीट का लग रहा है। इसका फुटेज भी सामने आया है। पड़ताल की जा रही है। लोहामंडी में पिछले दिनों मोती कुंज में सेवा भारती के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं पर हमला हुआ था। यहां पर महेंद्र गोयल का एक मकान था। उसमें किरायेदार रहते थे। महेंद्र गोयल ने किरायेदार से मकान खाली कराया है। इस पर कब्जा ले लिया है। आशंका है कि मकान के विवाद में भी हमला हो सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें