मलपुरा। गांव जारूआ कटरा में बदमाशों ने रेलवे के निर्माणाधीन ट्रैक पर से दो बैटरी और मोबाइल फोन पार कर ले गए हैं। मामले में पीड़ित ने तहरीर दी है।
वारदात निर्माणाधीन कीठम–भांडई रेलवे ट्रैक पर मंगलवार की रात पुल संख्या 4 पर धौलपुर जिले के गांव मिर्जापुर निवासी सदन सिंह (60) चौकीदार हैं। बुधवार रात पांच युवक आ धमके। बताया जाता है कि इस दौरान उन्होंने चौकीदार को डराया और धमकाया साथ में उसके साथ पिटाई भी की। पीड़ित ने शोर मचाने का प्रयास किया। बदमाश वहां से 20 हजार रुपये की कीमत की दो बैटरी, मोबाइल फोन समेत अन्य सामान ले गए। मौके पर चौकीदार ने अन्य लोगों को मामले की जानकारी दी। थाना प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार सैनी ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है, उचित कार्रवाई की जाएगी।