फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बाइक में लात मारकर बदमाशों ने लूटा, शादी समारोह से लौटते समय फिरोजाबाद मार्ग पर हुई वारदात

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। शादी समारोह से बुधवार की रात लौट रहे दंपती और महिला की बाइक में बदमाशों ने लात मारकर गिरा दिया। बाइक से गिरकर महिला और उसकी ननद घायल हो गई। वहीं, बदमाश पर्स और गहने छीनकर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


फिरोजाबाद के थाना नगला सिंघी के गांव छांरी निवासी लोकेंद्र उर्फ लेखपाल ने पुलिस को बताया कि वह थाना बसई अरेला शादी समारोह से पत्नी ममता व फिरोजाबाद थाना बसई मोहम्मदपुर के गांव तिवारी गढ़ी निवासी साले की पत्नी कीर्ति के साथ बाइक से तिवारी गढ़ी अपनी सुसराल जा रहे थे। फिरोजाबाद-फतेहाबाद मार्ग पर मुराबल गांव के समीप पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उनकी बाइक में लात मार दी। इसके बाद झपट्टा मारकर कीर्ति का पर्स छीनकर भाग निकले। इस दौरान बाइक से ननद और भाभी घायल हो गई। पीड़ित ने बताया कि बैग में चांदी की पायल, एक कमरबंद तथा दस हजार रुपये थे। सूचना पर पहुंची पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी हुई है। प्रभारी निरीक्षक फतेहाबाद ने बताया कि दंपती और महिला के साथ लूट की घटना संदिग्ध लग रही है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें