फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: पुलिस की वर्दी का सहारा ले रहे बदमाश, दो माह में पांच वारदातों को दिया अंजाम

Thu, 04 Aug 2022 01:37 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

पिछले दो माह में बदमाशों ने चोरी और लूट की घटना को अंजाम देने के लिए पांच घटनाओं में  पुलिस की वर्दी का सहारा लिया है। इनमें से अभी तक पुलिस एक का भी खुलासा नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद में पुलिसकर्मी बनकर बदमाश लूट की वारदात कर रहे हैं। दो माह में पांच घटनाएं हो चुकी हैं, जिसमें बदमाशों ने पुलिसकर्मी बनकर लूटपाट की। पीड़ितों द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद भी बदमाशों तक पुलिस नहीं पहुंच सकी है। पुलिसवाले बनकर लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले बदमाश आगरा, मैनपुरी, एटा जिले की सीमा से लगने वाले थाना क्षेत्र में हाईवे और लिंक मार्गों पर लूट की घटनाओं को अंजाम देते हैं। इससे घटना के बाद तत्काल दूसरे जिले में प्रवेश करने के साथ ही पुलिस की पकड़ से बच सकें। 

केस एक

दो माह पहले टूंडला ओवरब्रिज के पास बदमाशों ने सत्येंद्र नाम के व्यक्ति से नकदी लूट थी। बदमाशों ने बताया कि कार में दरोगा जी बैठे है। जब वह कार के पास पहुंचा तो लुटेरों ने उसकी सोने की दो अंगूठी उतरवा ली। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से भाग गए थे। पीड़ित ने टूंडला थाना पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने बदमाशों के बारे में पता भी किया था। लेकिन बदमाश पुलिस के हाथ नहीं लग सके।

केस दो 

19 जुलाई को गांव खेरिया मुसायतपुर निवासी रामवीर से बाइक सवार बदमाशों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर दस हजार रुपये लूटे थे। लूट की घटना को अंजाम देने के लिए पहले तो बदमाशों ने उसकी बाइक को रुकवाया था। बदमाशों ने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए रामवीर द्वारा हेलमेट का प्रयोग करने पर उसे हड़काया था। 

केस तीन

एक माह पहले चौबे जी का बाग निवासी महिला से बदमाशों ने जलकल विभाग के गेट पर आभूषण लूट लिए थे। महिला वृंदावन से बिहारी जी के दर्शन कर लौट रही थी। महिला को बदमाशों ने बताया कि वह पुलिसकर्मी है और फिरोजाबाद में सोने के आभूषण पहने पर रोक है। यह कहकर महिला के सोने के आभूषण उतवा लिए और चकमा देकर फरार हो गए। 

विज्ञापन

बिना वर्दी के नहीं घूमती पुलिस

बिना वर्दी के विषम परिस्थितियों और स्पेशल फोर्स के अलावा कोई नहीं घूमता है। यदि कोई व्यक्ति सादा कपड़ों में आपको रोककर पुलिसकर्मी बताता है तो आप पहले उसकी आईडी मांगे और उसको फोटो कर लें। या फिर 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दें। इससे घटना होने से बच सकते हैं। डॉ. अखिलेश नारायण सिंह, एसपी देहात

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें