फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना को लेकर आगरा में अलर्ट: केरल से आने वाले यात्रियों पर नजर, स्टेशन पर होगी कोविड जांच

Fri, 30 Jul 2021 12:11 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

कोरोना की तीसरी लहर के मद्देनजर जिला प्रशासन ने रैपिड रिस्पांस टीमों को सक्रिय कर दिया है। कैंट रेलवे स्टेशन पर बुधवार रात केरल से लौटे 450 से अधिक यात्रियों की कोरोना जांच की गई।  
विज्ञापन
आगरा में कोरोना को लेकर अलर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल में कोरोना संक्रमण बढ़ने से ताजनगरी में अलर्ट जारी कर दिया गया है। केरल से आगरा आने वाले प्रत्येक यात्री पर नजर रखी जा रही है। रेलवे स्टेशन पर उनकी जांच हो रही है। बुधवार रात विभिन्न ट्रेनों से आए 450 से अधिक यात्रियों की कोरोना जांच की गई। जिनमें कोई भी संक्रमित नहीं मिला है। जिला प्रशासन ने संक्रमण की रोकथाम के लिए रैपिड रिस्पांस टीम (आरआरटी) को पुन: सक्रिय किया है।

विज्ञापन


कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में महाराष्ट्र से दयालबाग आए लोगों में लक्षण मिले थे। दयालबाग में संक्रमण की श्रृंखला बन गई थी। 500 से अधिक लोग संक्रमित हुए, जबकि 22 से अधिक संक्रमितों ने दम तोड़ा। अप्रैल में दयालबाग सबसे बड़ा हॉटस्पॉट बनकर उभरा था। इस बार संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए प्रशासन पहले से ही तैयारियों में जुटा है। 

रैपिड रिस्पांस टीमों को किया अलर्ट
अब केरल में मरीज बढ़ने से प्रशासन सतर्क है। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह के निर्देश पर चार आरआरटी दल कैंट स्टेशन पर केरल व दक्षिण भारत से आने वाले यात्रियों की निगरानी और जांच में लगाए गए हैं। आरआरटी प्रभारी डॉ. अंशुल पारीक ने बताया कि तीसरी लहर की आशंका के मद्देनजर दूसरे राज्यों से आने वाले यात्रियों की निगरानी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन


जिले में अब 14 सक्रिय मरीज
ताजनगरी में फिलहाल नए संक्रमित नहीं मिल रहे। बृहस्पतिवार को पिछले 24 घंटे में 6,606 लोगों की कोरोना जांच की गई। कोई नया मरीज नहीं मिला। जिला प्रशासन की रिपोर्ट के मुताबिक अब 14 सक्रिय मरीज हैं। 457 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। तीन नए सहित कुल 25,253 मरीज ठीक हो चुके हैं। बृहस्पतिवार तक 13.73 लाख लोगों की जांच हो चुकी है। कुल 25,724 मरीज मिल चुके हैं।


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें