लूट के बाद एकत्रित ग्रामीण, इंसेट में अस्त व्यस्त सामान
- फोटो : अमर उजाला
फतेहाबाद कस्बा के बाह रोड स्थित एक मकान में बदमाश बुधवार की रात घुस गए। तमंचा तानकर व्यापारी को बंधक बनाकर एक लाख रुपये, महिला के कुंडल और पांच मोबाइल लूट ले गये। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच करके बदमाशों की तलाश की। पर, कोई सुराग नहीं लगा।
कस्बा के बाह रोड निवासी शिवकुमार पुत्र रमेशचंद्र की सड़क किनारे दुकान और ऊपर मकान है। पास ही गली में उसकी आइसक्रीम की फैक्ट्री भी है जहां उसके पिता रमेश चंद्र तथा भाई नितिन रहते हैं। बुधवार रात आइसक्रीम फैक्ट्री के पास में स्थित राकेश शर्मा के मकान में सीढ़ी लगाकर 5 बदमाश आ गए।
बदमाश वहां से शिवकुमार के मकान में घुसे और शिवकुमार के भाई नितिन, पिता रमेशचंद्र पर तमंचा तानकर शिवकुमार को बुलाने के लिए कहा। नितिन ने फोन कर शिवकुमार को बुलाया।