फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद: बदमाशों ने चूड़ी फैक्टरी से लाखों का माल लूटा, चौकीदार व श्रमिकों को बंधक बनाकर की वारदात

Mon, 13 Dec 2021 05:57 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

बदमाशों ने जिस फैक्टरी में लूट की वारदात को अंजाम दिया, वो कई दिनों से बंद है। हालांकि चौकीदार और दो श्रमिक फैक्टरी में ही रहते हैं। पुलिस ने इन सभी से पूछताछ की है। लेकिन अब तक बदमाशों को कोई सुराग नहीं मिला है। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर निरीक्षण करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद की करबला पत्थर वाली गली स्थित बंद चूड़ी फैक्टरी में रविवार रात को बदमाशों ने धावा बोल दिया। बदमाशों ने चौकीदार और फैक्टरी में रहने वाले दो श्रमिकों को बंधक बना लिया। इसके बाद ऑफिस, अलमारी और केमिकल रूम का ताला तोड़कर लाखों रुपये का सामान लूटकर ले गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़ित फैक्टरी संचालक से तहरीर लेकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन

दक्षिण थाना क्षेत्र के अंतर्गत पत्थर वाली गली में मोहल्ला दुर्गा नगर निवासी प्रेम कुमार अग्रवाल की मुकेश ग्लास इंड्रस्टीज के नाम से चूड़ी फैक्टरी है, जो पिछले करीब एक माह से बंद है। थाना लाइनपार क्षेत्र के मोहल्ला राम नगर निवासी भारत सिंह यहां चौकीदारी करता है। वहीं जसराना क्षेत्र के गांव खड़ीत निवासी नीटू और एटा के अलीगंज थाना क्षेत्र के गांव बिथरा निवासी सुरेश कुमार पिछले 18 साल से फैक्टरी में ही रहते है। 
रविवार रात को नीटू बंद पड़ी भट्ठी के समीप, सुरेश कटाईघर के समीप व भारत सिंह गेट के समीप बनी कोठरी में सो रहा था। रात करीब दो बजे बदमाशों ने फैक्टरी में धावा बोल दिया। बदमाशों ने तीनों लोगों को हथियारों के बल पर बंधक बना लिया। अंगोछे से तीनों के हाथ-पैर बांधकर के एक ही स्थान पर बैठाकर कंबल डाल दिया। इसके बाद बदमाश फैक्टरी के ऑफिस, अलमारी और केमिकल रूम का ताला तोड़कर लाखों रुपये का सामान लूटकर ले गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बदमाशों के जाने के बाद चौकीदार ने दी सूचना 
बदमाशों के जाने के बाद चौकीदार ने किसी प्रकार बंधनमुक्त होकर फैक्टरी संचालक प्रेम कुमार अग्रवाल को सूचना दी। प्रेम कुमार अग्रवाल मौके पर पहुंचे। उनकी सूचना पर एसएसपी समेत कई थानों का पुलिस बल भी पहुंच गया। फैक्टरी स्वामी प्रेम कुमार अग्रवाल ने बताया कि बदमाश फैक्टरी से लाखों रुपये के केमिकल, सोडा एस की बोरियां व अन्य सामान लूटकर ले गए। थानाध्यक्ष दक्षिण रवि त्यागी का कहना है कि पीड़ित फैक्टरी स्वामी की तहरीर पर लूटपाट का मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना का खुलासा जल्द किया जाएगा। 

एसएसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
फैक्टरी में लूटपाट की सूचना पर एसएसपी अशोक कुमार शुक्ल, एसपी सिटी मुकेश चंद्र मिश्र और सीओ सिटी के साथ अन्य थानेदार भी मौके पर पहुंचे। पुलिस अफसरों ने चौकीदार और श्रमिकों से कई घंटे तक पूछताछ की। हालांकि पुलिस अधिकारियों के हाथ कोई ठोस सुबूत नहीं लग सका। पुलिस ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले लेकिन वहां से भी कुछ नहीं मिला। पुलिस को फैक्टरी से चार पहिया वाहन के निशान मिले हैं। ऐसे में अनुमान है कि बदमाश लूटी गई केमिकल की बोरियां और अन्य सामान किसी चार पहिया वाहन में लादकर ले गए हैं।

मुंह से खोली रस्सी
श्रमिक नीटू और सतीश के अनुसार बदमाश करीब एक घंटे से अधिक समय तक फैक्टरी में रुके। बदमाशों के भागने पर उन्होंने एक-दूसरे के हाथ पैर मुंह से खोले। इसके बाद फैक्टरी मालिक के साथ आसपास के लोगों को सूचना दी। चार बजे करीब पुलिस के साथ फैक्टरी मालिक परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे। बदमाश नीटू के पास से 670 रुपये और मोबाइल फोन, सुरेश से मोबाइल फोन तथा चौकीदार से भी मोबाइल फोन लूटकर ले गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें