बदमाशों के डर से चार युवक काफी देर तक जंगल में छिपे रहे। बाद में खेत में दिखे एक ग्रामीण के मोबाइल से पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि छिनौती की वारदात प्रतीत हो रही है। मामले की जांच और अपराधियों की तलाश की जा रही है।
अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) ओपी सिंह ने बताया कि कार में सवारी के रूप में बैठाने के बाद लखीमपुर खीरी के लोगों का सामान छीना गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।